Mumbai Indians के ये 5 खिलाड़ी खेल सकते है मिनी IPL
Mumbai Indians के ये 5 खिलाड़ी खेल सकते है मिनी IPL

आईपीएल एक ऐसी लीग है जिसे पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा पंसद किया जाता है। वहीं इस लीग को देखने के लिए पूरे क्रिकेट फैंस काफी एक्साइटिड नजर आते है। जहां साल में एक बार खेली जाने वाले इस लीग को देखने के लिए फैंस पूरे 12 महीनों का इंतजार करते हैं, तो वहीं अब फैंस के भरपूर मनोरंजन के लिए मिनी आईपीएल का आयोजन होने जा रहा है।

दरअसल क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (Cricket South Africa) ने आईपीएल की तरह ही एक नई घरेलू टी20 लीग की शुरुआत की घोषणा की। जिसे मिनी आईपीएल का नाम दिया गया है। वहीं आईपीएल की सबसे सफल टीम Mumbai Indians ने इस मिनी आईपीएल में सबसे ऊंची बोली लगाई है। आज इस आर्टिकल के जरिए उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जो मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते है और अब केप टाउन फ्रेंचाईजी के लिए खेलते नजर आएंगे। हालांकि इसमें वहीं भारतीय खिलाड़ियों भाग ले सकता है जो टीम से संन्यास ले चुके है।

Mumbai Indians के इन 5 खिलाड़ी केपटाउन की तरफ से खेलते आ सकते है नजर

1.डेवाल्ड ब्रेविस

Mumbai Indians के इन 5 खिलाड़ी केपटाउन की तरफ से खेलते आ सकते है नजर
Mumbai Indians के इन 5 खिलाड़ी केपटाउन की तरफ से खेलते आ सकते है नजर

दरअसल क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने मिनी आईपीएल का आयोजन करने की घोषणा की है, जो साल 2023 में शुरु किया जाएगा। वहीं इस लिस्ट में आईपीएल की सफल टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कुछ खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग में खेलते नजर आएंगे। बता दें इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर है दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस का नाम, जिन्हें साल 2022 में मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा था। बता दें ब्रेविस ने अंडर 19 वर्ल्ड कप में धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत मुंबई टीम में एंट्री की थी।

वहीं आईपीएल 2022 में ब्रेविस को मुंबई टीम की तरफ से 7 मैचों में खेलने का मौका मिला और इस दौरान उन्होंने 161 रन भी बनाए। इतना ही नहीं इस युवा खिलाड़ी ने मुंबई की तरफ से खेलते हुए उन्होंने 1 विकेट भी हासिल किए। ये विकेट और कोई नहीं बल्कि आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली का ही था। ऐसे में इस बात की उम्मीद है कि ब्रेविस दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग में मुंबई की फ्रेंचाइजी की तरफ से खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

2. ट्रिस्टन स्टब्स

बता दें आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस भले ही खराब फॉर्म में नजर आई हो, लेकिन उनकी खराब फॉर्म के बाद भी फैन फॉलोइंग की किसी भी तरह से कमी नहीं देखने को मिली है। जहां दक्षिण अफ्रीका की इस मिनी आईपीएल में मुंबई टीम (Mumbai Indians) ने सबसे ऊंची बोली लगाई है। वहीं मुंबई टीम की तरफ 21 वर्षीय दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स को केपटाउन टीम के लिए अपने साथ जोड़ सकती है।

हालांकि आईपीएल 2022 में स्टब्स को मुंबई ने नीलामी के दौरान नहीं ख़रीदा था लेकिन टायमल मिल्स के चोटिल हो जाने के बाद उन्हें फ्रेंचाइजी ने मुश्किल स्थिति में अपने साथ जोड़ा। लेकिन इस सीजन में स्टब्स ने मुंबई के लिए 2 मैच खेले और मौके को भुनाने की बजाए बर्बाद करते नजर आए और केवल 2 रन बनाए लेकिन इस खिलाड़ी के अंदर काफी प्रतिभा है, ऐसे में मुंबई इस खिलाड़ी को अपने साथ जरूर जोड़े रखना चाहेगी।

3. टिम डेविड

Mumbai Indians के ये 5 खिलाड़ी खेल सकते है मिनी IPL
Mumbai Indians के ये 5 खिलाड़ी खेल सकते है मिनी IPL

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी टिम डेविड को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की फ्रेंचाइजी ने नीलामी के जरिए 8.25 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था। हालांकि, शुरुआत में तो उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले था, लेकिन जब मौका मिला तो उन्होंने अपने हुनर को अच्छे से दिखाते हुए धुआंधार पारी खेली।

बता दें ऑस्ट्रेलियाई मूल के सिंगापुर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को विभिन्न टी20 लीग में खेलने का काफी अनुभव है। आईपीएल 2022 में उन्होंने मुंबई के लिए कुल 8 मुकाबले खेले और 186 रन बनाए। ऐसे में मुंबई इस खिलाड़ी को अपने साथ जरूर जोड़े रखना चाहेगी।

4. कीरोन पोलार्ड

Mumbai Indians के ये 5 खिलाड़ी खेल सकते है मिनी IPL
Mumbai Indians के ये 5 खिलाड़ी खेल सकते है मिनी IPL

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज खिलाडडी कीरोन पोलार्ड को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2022 में 6 करोड़ में रिटेन किया था, लेकिन इस सीजन में वो कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पाए और उनका बल्ला खामोश नजर आए। हालांकि उनकी काबिलियत के बारे में भला कौन नहीं जानता है।

बता दें इस सीजन में उन्हें 11 मैचों में खेलने का मौका मिला और इस दौरान उनके बल्ले से 114 रन ही निकले। बावजोड़ इसके मुंबई अपने पुराने खिलाड़ी को केपटाउन फ्रेंचाइजी के लिए अपने साथ जरूर जोड़ना चाहेगी।

5. डैनियल सैम्स

Mumbai Indians के ये 5 खिलाड़ी खेल सकते है मिनी IPL
Mumbai Indians के ये 5 खिलाड़ी खेल सकते है मिनी IPL

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी डैनियल सैम्स को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2022 में 2.60 करोड़ में नीलामी के जरिये अपने साथ जोड़ा था। इस दिग्गज ऑलराउंडर को आईपीएल 2022 में 11 मैचों में मुंबई की तरफ से खेलने का मौका मिला था जहाँ उनका प्रदर्शन बेहद ही शानदार था। उन्होंने 11 मैचों में 13 विकेट हासिल किये जबकि बल्लेबाजी में वो कोई खास छाप नहीं छोड़ पाए। बतौर बल्लेबाज उनके बल्ले से मात्र 38 रन ही निकले। हालांकि, उनके गेंदबाजी के प्रदर्शन को देखते हुए, मुंबई की टीम इस दिग्गज क्रिकेटर को केपटाउन फ्रेंचाइजी के लिए अपने साथ जरूर जोड़ना चाहेगी।

 

Leave a comment

Your email address will not be published.