Ishan Kishan B'day Special: अपने जन्मदिन पर डेब्यू कर ईशान किशन ने मचाया था कहर
Ishan Kishan B'day Special: अपने जन्मदिन पर डेब्यू कर ईशान किशन ने मचाया था कहर

भारतीय टीम में जहां खिलाड़ियों को कड़ी चुनौतियों का सामना करने के बाद टीम में जगह मिलती है। तो वहीं टीम में इस समय कुछ युवा खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते बेहद ही कम समय में अंबार सफलता हासिल कर ली है। जिसमें से एक है टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan kishan) का नाम, जो आज यानी 18 जुलाई को अपना 24वां जन्मदिन मना रहे है। जहां फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाईयां देने से थक नहीं रहे है और सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ लगाते हुए उन्हें बर्थडे विश कर रहे है।

वहीं ईशान किशन (Ishan Kishan) के जन्मदिन के खास अवसर पर आज इस आर्टिकल के जरिए आपको बताएंगे ईशान के अपने डेब्यू में कैसे कहर मचाते हुए वो कर दिखाया ,जो आज तक पूर्व दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी नहीं कर पाए।

Ishan kishan ने पिछले साल अपने जन्मदिन पर किया था डेब्यू

Ishan kishan ने पिछले साल अपने जन्मदिन पर किया था डेब्यू
Ishan kishan ने पिछले साल अपने जन्मदिन पर किया था डेब्यू

दरअसल टीम इंडिया के विस्फोटक और सलामी बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) आज यानी 18 जुलाई को अपना 24वां जन्मदिन मना रहे है। वहीं पिछले साल अपने बर्थ-डे के दिन ही वनडे इंटरनेशनल में डेब्यू किया था। इस समय ईशान सफेद गेंद के खेल में टीम इंडिया के सबसे बड़े हथियार है, वे आईसीसी टी20 रैंकिंग में लगातार टॉप-10 में बने हुए हैं। वहीं टी20 फॉर्मेट में देश के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी है। ऐसे में उनके जन्मदिन पर फैंस उन्हें जमकर बधाईयां दे रहे हैं।

ईशान ने वो कर दिखाया, जो महेंद्र सिहं धोनी नहीं कर पाए

Ishan kishan ने पिछले साल अपने जन्मदिन पर किया था डेब्यू
Ishan kishan ने पिछले साल अपने जन्मदिन पर किया था डेब्यू

दरअसल ईशान किशन (Ishan Kishan) ऐज ग्रुप क्रिकेट खेलते-खेलते झारखंड की रणजी टीम में पहुंचे और झारखंड में किशन ने बल्ले से कमाल दिखाते हुए, वो कर दिखाया जो महेंद्र सिंह धोनी नहीं कर पाए। बता दें साल 2016 में रणजी ट्रॉफी सीजन में किशन ने दिल्ली टीम के खिलाफ 273 रनों की पारी खेली थी, जो झारखंड क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर था, जो आज तक नहीं टूट पाया है।

वहीं इसके घातक प्रदर्शन के बाद उन्हें भारतीय टीम की टिकट मिल गई थी। बता दें साल 2016 में बांग्लादेश में ईशान को अंडर 19 विश्व कप में भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। उनकी कप्तानी में भले ही भारत फाइनल तक पहुंचे थे, लेकिन किशन वेस्टइंडीज से खिताब नहीं जीत पाए।

ऐसा रहा ईशान किशन का क्रिकेट करियर

ऐसा रहा Ishan Kishan का क्रिकेट करियर
ऐसा रहा Ishan Kishan का क्रिकेट करियर

बता दें कि ईशान किशन (Ishan Kishan) बड़े-बड़े शॉट लगाने के लिए जाने जाते है। उनके अंदर हर वो काबिलियत है जो किसी भी गेंदबाज के पसीने छूटाने में मजबूर कर दे। वहीं बता दें ईशान ने अब तक 18 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 532 रन निकले हैं। जिसमें 4 अर्धशतक भी शामिल है। इसके अलावा उन्होंने भारत के लिए 3 वनडे मैच भी खेले हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published.