MS Dhoni की कप्तानी में इन खिलाड़ियों का करियर हुआ बर्बाद
MS Dhoni की कप्तानी में इन खिलाड़ियों का करियर हुआ बर्बाद

जब भी क्रिकेट की बात हो और महेंद्र सिहं धोनी (MS Dhoni) का नाम न आए ऐसा भला कैसे हो सकता है, बता दें महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया की तरफ से साल 2004 में खेलने की शुरुआत की थी। उन्होंने अपनी प्रतिभा को दिखाते हुए टीम इंडिया को कई मैच जिताए और एक के बाद एक बड़ा योगदान दिया, जिसे कभी भी नहीं भुलाया जा सकता है। बता दें महेन्द्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान रहे हैं।

बता दें अब तक ऐसे कई खिलाड़ी रहे जिन्हें माही की कप्तानी में खेलने का मौका मिला और उनकी किस्मत एक दम चमक गई। लेकिन इन खिलाड़ियों के बीच कुछ ऐसे भी खिलाड़ी शामिल है जिन्हें टीम में जगह नहीं मिल पाई। तो चलिए इस आर्टिकल के जरिए आज कुछ भारतीय खिलाड़ी के बारे में बताते हैं, जिन्होंने MS Dhoni की कप्तानी के दौरान कोशिश तो की, लेकिन धोनी के युग में टीम में जगह नहीं बना सके, बल्कि कहीं ना कहीं ये खिलाड़ी इसके हकदार थे।

MS Dhoni की कप्तानी में इन खिलाड़ियों का करियर हुआ बर्बाद

1.इरफान पठान

MS Dhoni की कप्तानी में इन खिलाड़ियों का करियर हुआ बर्बाद
MS Dhoni की कप्तानी में इन खिलाड़ियों का करियर हुआ बर्बाद

इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर है भारतीय क्रिकेट इतिहास में इरफान पठान का नाम, जिन्हें एक शानदार और प्रतिभाशाली खिलाड़ी के रूप में लिया जाता है। बता दें इरफान पठान ने अपने करियर की शुरूआत में ही जबरदस्त प्रदर्शन कर एक खासा नाम कमाया और अपने हुनर का लोहा मनवाया।

बता दें इरफान पठान ने पहले तो सौरव गांगुली और फिर उसके बाद राहुल द्रविड़ की कप्तानी में जमकर अपना जलवा बिखेरा। लेकिन उन्हें इस शानदार प्रदर्शन का कोई फायदा नहीं मिला। वैसे इरफान पठान धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में भी टूकड़ों में खेलते रहे, लेकिन नियमित तौर पर धोनी की कप्तानी में बरकरार नहीं रह सके और उनका करियर माही की कप्तानी में ज्यादा चल नहीं पाया और एक समय पर आकर उनका करियर ठप्प हो गया।

2.रॉबिन उथप्पा

MS Dhoni की कप्तानी में इन खिलाड़ियों का करियर हुआ बर्बाद
MS Dhoni की कप्तानी में इन खिलाड़ियों का करियर हुआ बर्बाद

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है कर्नाटक के सलामी बल्लेबाज रहे रॉबिन उथप्पा का नाम, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में अपने करियर की धमाकेदार शुरूआत की। बता दें उथप्पा ने अपनी काबिलियत से साल 2007 का विश्वकप भी खेला, लेकिन इसके बाद जैसे ही महेन्द्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने कप्तानी संभाली और माही के कप्तानी संभालते ही उथप्पा के करियर का ग्राफ उठने की बजाय लगातार नीचे गिरता गया और वो भारतीय टीम से बाहर हो गए। धोनी की कप्तानी में भले ही उथप्पा को कुछ मौके जरूर मिले, लेकिन वो बरकरार नहीं रह सके।

3.नमन ओझा

MS Dhoni की कप्तानी में इन खिलाड़ियों का करियर हुआ बर्बाद
MS Dhoni की कप्तानी में इन खिलाड़ियों का करियर हुआ बर्बाद

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है मध्यप्रदेश के नमन ओझा का नाम, जिनके लिए भी भारतीय क्रिकेट इतिहास के नंबर वन विकेटकीपर रहे महेंद्र सिहं धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में मौका नहीं मिला। ऐसे में इतना तो साफ है कि धोनी जब तक भारतीय टीम में बरकरार रहे दूसरे विकेटकीपरों का भारतीय टीम में आना बहुत मुश्किल हो गया।ऐसा ही नमन ओझा के साथ भी हुआ जिन्हें अपने करियर के सबसे अच्छे दौर में धोनी के विकेटकीपर और कप्तान रहते टीम में लंबे समय तक जगह बनाने नाकाम साबित हुए।

4. केदार जाधव

MS Dhoni की कप्तानी में इन खिलाड़ियों का करियर हुआ बर्बाद
MS Dhoni की कप्तानी में इन खिलाड़ियों का करियर हुआ बर्बाद

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है भारतीय क्रिकेट टीम का छोटा पटाखा कह जाने वाले खिलाड़ी केदार जाधव का नाम, जो कि इस समय भारतीय वनडे टीम के प्रमुख खिलाड़ी बन चुके हैं लेकिन जहां तक बात करें केदार जाधव के करियर की शुरूआत की तो उनका करियर बड़े समय बाद शुरू हुआ।

बता दें केदार को अपने शानदार फॉर्म के दौरान धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम में जगह नहीं मिल सकी। इसके साथ ही ऐसा माना जाता है कि अगर केदार को समय पर मौका मिल जाता, तो वो भारत के लिए अब तक तो कई मैच खेल चुके होते।

5. अंबाती रायडू

MS Dhoni की कप्तानी में इन खिलाड़ियों का करियर हुआ बर्बाद
MS Dhoni की कप्तानी में इन खिलाड़ियों का करियर हुआ बर्बाद

इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर है हैदराबाद के विस्फोटकीय बल्लेबाज और भारतीय अंडर-19 टीम के पूर्व कप्तान अंबाती रायडू का नाम, जिन्हें एक समय भारतीय क्रिकेट का भविष्य कहा जाता था। बता दें अंबाती रायडू ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए कई मैच अपने नाम किए। लेकिन उनका ये टैलेंट का उन्हें ईनाम तो मिला। बता दें रायडू ने धोनी की कप्तानी में ही भारतीय टीम में डेब्यू किया, लेकिन धोनी की कप्तानी में उन्हें नियमित जगह नहीं मिल सकी और आज रायडू भारतीय टीम से ही बाहर हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published.