(ENG vs IND) के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश टीम ने 247 रनों का टारगेट दिया। वहीं इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद ही खराब रही, जहां टॉप 4 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके है, तो वहीं इस मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) से फैंस को एक बड़ी पारी की उम्मीद थी, तो वहीं वो सभी की उम्मीदों पर पानी फेरते नजर आए।
जहां कोहली (Virat Kohli) ने शुरुआत शानदार तरीके से की थी, लेकिन सस्ती पारी के साथ ही उन्हें पवेलियन का रुख करना पड़ा। उनके आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस काफी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Virat Kohli सिर्फ 16 रन बनाकर लौटे पवेलियन
दरअसल इंग्लैंड और भारत (ENG vs IND) के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में इंग्लिश टीम ने टीम इंडिया को 247 रनों का लक्ष्य दिया है। जिसका पीछा करने मैदान पर उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद ही फ्लॉप नजर आई। टीम इंडिया के टॉप 4 बल्लेबाजों ने जल्दी ही अपना विकेट गंवाया, जिनमें से दो बल्लेबाज तो शून्य पर ही आउट हो गए। हालांकि दूसरे वनडे में विराट कोहली की वापसी हुई थी, जिसके बाद फैंस को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी।
लेकिन डेविड विली ने भारत को विराट कोहली के रूप में चौथा बड़ा झटका दिया। उन्होंने 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर विराट कोहली (Virat Kohli) को अपने जाल में फंसा लिया। जहां कोहली ऑफ स्टंप पर आई गेंद पर डिफेंस करना चाहते थे लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर बटलर के पास चली गई। इस दौरान कोहली ने 25 गेंदों का सामना करने के बाद 3 चौकों की बदौलत 16 रन बनाए। वहीं सोशल मीडिया पर फैंस उनसे सस्ते में विकेट गंवाने के बाद निराश नजर आ रहे हैं।
Virat Kohli ने सस्ते में गंवाया विकेट, तो फैंस दे रहे ये रिएक्शन
Phir Wohi outside edge.#INDvsENG #ViratKohli pic.twitter.com/SOEyI2701J
— Neha Sharma (@imneha30) July 14, 2022
Come back stronger, champ #ViratKohli 😢💔#ENGvsIND
— Abdul Manan (@abdul8619) July 14, 2022
I can't stop supporting you
Doesn't matter how many times you fail 💔#ViratKohli pic.twitter.com/lAV81sQPUr— areej Mzafar (@AreejMzafar) July 14, 2022
It's painful to watch kohlis downfall ,no hope left for comeback , I just hope he stays in the team because it would be horrible to see an Indian team without Virat Kohli #ENGvsIND #CricketTwitter #ViratKohli
— Awais.🇵🇰 🇵🇸 (@awais_rajesh) July 14, 2022
Ye paise vaise kha ke baitha h kya bookie se..itni laprwahi wo aise stage par jaha tum best ho #ViratKohli
— ōLD MøNk (@deenar589) July 14, 2022
#cricket is a waste of time yeh pehle se maantaa thaa
issliye highlights hi dekhaa kartaa thaa#ViratKohli ke current form ke chakkar mein #hotstar kaa subscription band karke @espncricinfo pe aa gayaa …
super efficient … less heartbreaks 💔😕— Omi (@OmiiiZing) July 14, 2022