Asia Cup 2022 की मेजबानी करने से श्रीलंका ने किया इंकार
Asia Cup 2022 की मेजबानी करने से श्रीलंका ने किया इंकाAsia Cup 2022 की मेजबानी करने से श्रीलंका ने किया इंकारर

श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका क्रिकेट ने एशिया कप 2022 की मेजबानी को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। दरअसल इस साल एशिया कप 2022  (Asia Cup 2022) का आयोजन 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच श्रीलंका में होना है। लेकिन गंभीर हालात की वजह से इस टूर्नामेंट की मेजबानी शकरने से श्रीलंका ने इंकार कर दिया है।

बता दें श्रीलंका क्रिकेट ने बुधवार को एशिया क्रिकेट परिषद (एसीसी) को इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आर्थिक और राजनीतिक कारणों से वे टी20 एशिया कप की मेजबानी करने की स्थिति में नहीं हैं। ऐसे में किस देश में Asia Cup 2022 का आयोजन हो सकता है आइये आपको बताते है।

Asia Cup 2022 की मेजबानी करने से श्रीलंका ने किया इंकार

Asia Cup 2022 की मेजबानी करने से श्रीलंका ने किया इंकार
Asia Cup 2022 की मेजबानी करने से श्रीलंका ने किया इंकार

दरअसल इस साल एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का आयोजन 27 अगस्त से होने जा रहा है, जिसकी मेजबानी की जिम्मेदारी श्रीलंका को दी गई थी, लेकिन देश में मौजूदा समय में चल रहे आर्थिक और राजनीतिक संकट के चलते हाल ही में एशिया क्रिकेट परिषद को श्रीलंका क्रिकेट ने इस बात की जानकारी थी है कि श्रीलंका इस टूर्नामेंट को कराने की स्थिति में नहीं है।

Asia Cup 2022 की मेजबानी करने से श्रीलंका ने किया इंकार
Asia Cup 2022 की मेजबानी करने से श्रीलंका ने किया इंकार

बता दें एसएलसी (SLC) ने कहा कि वे इस टूर्नामेंट को किसी देश में कराने के लिए तैयार हैं। टी20 विश्वकप से पहले इसी साल अगस्त-सितंबर में होने वाले एशिया कप को लेकर एसीसी अगले कुछ दिनों में बड़ा एलान कर सकता है। एसीसी के सूत्रों के मुताबिक, भारत या संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को टूर्नामेंट की मेजबानी का मौका मिल सकता है।

एसीसी के सूत्रों के मुताबिक, यूएई पर अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। कोई दूसरा देश भी मेजबान बन सकता है। हालांकि भारत में टूर्नामेंट होने की संभावना काफी ज्यादा है, क्योंकि एसीसी और श्रीलंका क्रिकेट को टूर्नामेंट के आयोजन के लिए एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों से बात करनी होगी और उनसे अंतिम स्वीकृति लेनी होगी।

क्या भारत में हो सकता है Asia Cup 2022 का आयोजन ?

क्या भारत में हो सकता है Asia Cup 2022 का आयोजन ?क्या भारत में हो सकता है Asia Cup 2022 का आयोजन ?
क्या भारत में हो सकता है Asia Cup 2022 का आयोजन ?

बता दें श्रीलंका क्रिकेट ने जैसे ही एशिया कप (Asia Cup 2022) को लेकर ये जानकारी दी है, वैसे ही इस बात को लेकर तेजी से चर्चा होने लगी है कि आखिरी अब किस देश में एशिया कप 2022 का आयोजन हो सकता है। वहीं एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह हैं। इसके साथ ही जय शाह बीसीसीआई के सचिव भी हैं।

ऐसे में भारत में टूर्नामेंट के आयोजन के लिए ज्यादा पेंच नहीं उलझेगा। अगर ऐसा हुआ तो फैंस को भारत-पाकिस्तान हाईवोल्टेज मैच यहीं देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही भारतीय टीम के पास टी-20 वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला लेने का भी मौका होगा।

यहां भी पढ़िए:

Asia Cup 2022: भारत-पाकिस्तान के बीच इस दिन होगा हाई वोल्टेज मैच

Asia Cup 2022 : जानें किस देश में ये टूर्नामेंट होने की संभावना है ज्यादा?

Leave a comment

Your email address will not be published.