वो कहते है ना जब भी किसी को प्यार होता है, तो वे समा हसीन बन जाता है। प्यार में इंसान न तो रंग रूप देखता है, न ही जात देखता है और न ही उम्र.. उस वक्त उसे बस अपने प्यार के सिवा कुछ नहीं नजर आता है। वहीं ऐसा प्यार भारतीय क्रिकेटर्स (Indian Cricketer) की लाइफ में भी देखने को मिला है। जहां कई लव स्टोरी सफल देखी गई, तो कईयों को असफलता ही हाथ लगी है।

ठीक ऐसा ही कुछ टीम इंडिया के कई क्रिकेटर्स के साथ भी हुआ है, जिन्होंने प्यार में अपने से बड़ी उम्र की लड़की को दिल दे दिया और उन्हीं से बिना किसी उम्र का लिहाज करते हुए अपनी से बड़ी लड़की से शादी रचा ली। आइये इस आर्टिकल के जरिए बात करते है उन Indian Cricketer के बारे में…

ये 5 Indian Cricketer जिन्होंने अपने से बड़ी लड़की से रचाई शादी

1.सुरेश रैना ( Suresh Raina)

ये 5 Indian Cricketer जिन्होंने अपने से बड़ी लड़की से रची शादी
ये 5 Indian Cricketer जिन्होंने अपने से बड़ी लड़की से रची शादी

इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर है भारतीय पूर्व क्रिकेटर (Indian Cricketer) सुरेश रैना का नाम, जिन्होंने अपने क्रिकेट करियर में विस्फोटकीय बल्लेबाज कर सभी को अपना दीवाना बनाया। वहीं मैदान से बाहर भी सुरेश रैना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते है। बता दें सुरेश रैना ने अपनी लाइफ में किसी मॉडल से नहीं बल्कि एक साधारण लड़की से  3 अप्रैल 2015 को शादी की थी।

लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि सुरेश रैना ने अपने प्यार को हासिल करने में कोई उम्र का लिहाज नहीं किया। बता दें प्रियंका सुरेश से उम्र में 5 महीने 9 दिन बड़ी है। लेकिन दोनों ने इस बात पर बिना ध्यान देते हुए शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। बताया जाता है कि रैना और प्रियंका भी बचपन से एक दूसरे को जानते थे, लेकिन दोनों की अरेंज मैरिज हुई है जिसे नैना की मां ने करवाया था।

2. विराट कोहली (Virat Kohli)

ये 5 Indian Cricketer जिन्होंने अपने से बड़ी लड़की से रची शादी
ये 5 Indian Cricketer जिन्होंने अपने से बड़ी लड़की से रची शादी

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है भारतीय क्रिकेटर (Indian Cricketer) और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का नाम जिनकी फैन फॉलोइंग के बारे में भला कौन नहीं जानता है। जहां किंग कोहली की एक झलक पाने के लिए लड़कियां बेताब रहती है, तो वहीं इस क्रिकेटर ने सिर्फ एक लड़की को ही चाहा और उसे ही अपना हमसफर बना दिया।

बता दें विराट कोहली ने साल 2017 में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी की और इस वक्त दोनों ही कपल गोल सेट करते है। इन दोनों को देखकर हर फैन काफी इंस्पायर होता है। लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि इस कपल ने उम्र के फैक्टर को इंग्नोर कर एक दूसरे से शादी करने का फैसला किया। बता दें विराट कोहली अनुष्का से 6 महीने छोटे है।

3. सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar)

ये 5 Indian Cricketer जिन्होंने अपने से बड़ी लड़की से रची शादी
ये 5 Indian Cricketer जिन्होंने अपने से बड़ी लड़की से रची शादी

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है भारतीय पूर्व क्रिकेटर (Indian Cricketer) जिन्हें क्रिकेट के भगवान के नाम से जाना जाता है। ये और कोई नहीं बल्कि सचिन तेंदुलकर ही है। जिन्होंने क्रिकेट में तो अपनी पहचान बनाई ही लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में बनी रही। बता दें साल 1990 में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने खुद से 5 साल बड़ी अंजलि मेहता को दिल दे दिया था।

वहीं पांच साल तक डेटिंग करने के बाद दोनों साल 1995 में विवाह बंधन में बंधे। इस समय ये कपल दो बच्चों सारा तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर के पेरेंट्स हैं। वहीं उम्र के फर्क के बावजूद दोनों की शादी कामयाब रही। इस खूबसूरत कपल को देखने के बाद ये अहसास ही नहीं होता कि इसमें पति बड़ा है या पत्नी।

4. शिखर धवन (Shikhar Dhawan)

ये 5 Indian Cricketer जिन्होंने अपने से बड़ी लड़की से रची शादी
ये 5 Indian Cricketer जिन्होंने अपने से बड़ी लड़की से रची शादी

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन का नाम, जिन्हें टीम इंडिया के ‘गब्बर’ के नाम से पहचाना जाता है। बता दें धवन आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं, क्योंकि खेल के साथ-साथ शिखर धवन ने अपनी प्रेम कहानी के चलते भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। आखिर उन्हें अपने से उम्र में 10 साल बड़ी आयशा मुखर्जी से प्यार जो हो गया था। लेकिन इन दोनों के बीच प्यार को लंबे समय तक चलने के बाद इस साल नजर लग गई है। जहां दोनों कपल ने एक दूसरे से तालाक ले लिया है।

5. हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya)

ये 5 Indian Cricketer जिन्होंने अपने से बड़ी लड़की से रची शादी
ये 5 Indian Cricketer जिन्होंने अपने से बड़ी लड़की से रची शादी

इस लिस्ट में पांचवे और आखिरी नंबर पर है भारतीय क्रिकेटर (Indian Cricketer) हार्दिक पांड्या का नाम, जो बेहतर ऑलराउंडर की लिस्ट में शामिल है। बता दें हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने साल 2020 में सर्बिया की नागरिक और बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेकोविच (Natasa Stankovic) के साथ शादी कर ली थी। वहीं नताशा भी हार्दिक से 1 साल 7 महीने बड़ी हैं। लेकिन दोनों ने प्यार में किसी उम्र को नहीं देखा और अपने प्यार को पाने के लिए एक दूसरे से शादी रचा ली। बता दें दोनों कपल के बीच बेहद ही प्यार देखने को मिलता है। जहां नताशा अपने पति को स्पोर्ट करने स्टेडियम में पहुंची दिखाई देती है।

Leave a comment

Your email address will not be published.